बड़ौत में मुख्यमंत्री अखिलेश और हेमा मालिनी का आगमन आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली होगी। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 2.45 बजे कॉलेज के मैदान में ही बने हैलीपेड पर ही सीधे उतरेंगे। इसकी तैयारी में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पूरे मैदान को अपने देखरेख में ले लिया है। हैलीपैड पर पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्रबंध है। इसी कड़ी में बुधवार को डीआईजी केएसई मैनुअल ने सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। उनके साथ एएसपी, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष रोजूदीन से भी बातचीत की। वहीं, बृहस्पतिवार को ही जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में मथुरा से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी रैली को संबोधित करेंगी। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी 11 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगी। इसके लिए भी सुरक्षा के बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं।
बाहरी स्थलों पर रोका जाएगा वाहनों को
बड़ौत। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली में आने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। अमीनगर सराय, मेरठ से आने वाले वाहनों को रेलवे मैदान में, दिल्ली की ओर से आने वालें वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास छपरौली, सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भी बाहरी स्थलों पर रोका जाएगा।
चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति
बड़ौत। रैली स्थल पर जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग होगी। सभी लोगों को डिटेक्टर से चेक कर अंदर जाने दिया जाएगा। किसी को भी चेकिंग के बिना अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।