फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akash arrested in Neetu murder case

नीटू हत्याकांड का आरोपी आकाश गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Akash arrested in Neetu murder case
बागपत। अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर सरूरपुर कलां के नीटू की हत्या के दूसरे आरोपी आकाश को पुलिस ने दबोच लिया। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी लवकुश को जेल भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर कलां गांव के निकट सूखे रजबहे में युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान सरूरपुर कलां निवासी मजदूर नीटू (30) के रूप में हुई थी। नीटू की हत्या पत्नी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर की गई थी। मृतक के भाई सुनील पुत्र राजपालने गांव के ही लव कुश पुत्र कृष्णपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लव कुश के मृतक नीटू की पत्नी से अवैध संबंध थे। लवकुश को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में दूसरा आरोपी कासिमपुर खेड़ी निवासी आकाश का नाम सामने आया था। पुलिस ने बुधवार को उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed