फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ajitnath God's Golden Gajrth Yatra

अजितनाथ भगवान की स्वर्ण गजरथ यात्रा निकाली

Sat, 17 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 17 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ajitnath God's Golden Gajrth Yatra
बड़ौत में अजितनाथ मंदिर से निकाली गई स्वर्ण गजरथ यात्रा । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वाधान तथा विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में अजितनाथ भगवान की स्वर्ण गजरथ यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई।
विज्ञापन


रथयात्रा का दीप प्रज्ज्वलन अशोक जैन व सुमित कुमार ने और प्रथम आरती का सौभाग्य बिजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। गजरथ यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा को लेकर चलने का सौभाग्य वीरसैन जैन को प्राप्त हुआ। उसके पीछे देश के विभिन्न स्थानों से आए विभिन्न बैंड, ताशा पार्टी, भजन पार्टी, सुंदर झांकी, भांगड़ा पार्टी आदि जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।

रथ के सारथी का सौभाग्य सतेंद्र कुमार, आशीष जैन को रथ में प्रतिमा को लेकर बैठने का सौभाग्य सतेंद्र कुमार, आशीष जैन को, कुबेर का सौभाग्य सतीशचंद, पंकज जैन व महेंद्र कुमार प्रदीप, खलासी का सौभाग्य काले भाई को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य राजेश जैन तथा  ब्रिजेश जैन को प्राप्त हुआ। गजरथ यात्रा 12 बजे अजितनाथ मंदिर मंडी से चलकर कैनाल रोड, गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, महावीर मार्ग होते हुए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुक शिला मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


रथयात्रा में दिल्ली, लुधियाना, सहारनपुर, सरधना, गाजियाबाद, बड़ौत के बैंड शामिल थे। श्रीजी के रथ के आगे भजन मंडली शोभा बढ़ा रही थी। पांडुक शिला मैदान में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पांडुक शिला पर अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि भगवान की रथयात्रा में चलने से बहुत पुण्य का बंध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशलक्षण पर्व के समापन पर भगवान की रथयात्रा निकालना पुण्यों का कारक है। भगवान की भक्ति मात्र से ही सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। सभी को नित्य देव शास्त्र गुरु की आराधना करनी चाहिए। गजरथ यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरदान जैन, शशि जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, संजय जैन व मुकेश जैन, संदीप जैन, अखिलेश जैन, बिजेंद्र जैन, सुनील, जितेंद्र, सुदर्शन लाल जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, अरिदमन जैन, आशीष जैन, संजीव जैन, सुखमाल जैन, मुकेश जैन रहे।

छपरौली। कसबे में जैन समाज द्वारा निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें अनेक बैंडबाजों से धार्मिक और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। शोभायात्रा छोटे जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए शांति सागर गर्ल्स दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई।


यात्रा के दौरान बैंडबाजों के द्वारा धार्मिक व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। यात्रा के दौरान कई कलाकारों की नृत्य पार्टियां आकर्षण का केंद्र रही। इस आयोजन में बीरसैन जैन, राजीव जैन, विकास जैन, अश्विनी जैन, राहुल जैन, भूनेन्द्र जैन, अजय जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed