फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ajit Singh remembered in the election, now the statue unveiled leader also forgotten

Baghpat: चुनाव में याद आए स्वर्गीय चाैधरी अजित सिंह, अब मूर्ति अनावरण भी भूले नेता

Wed, 18 Sep 2024 05:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 18 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Ajit Singh remembered in the election, now the statue unveiled leader also forgotten
पहले:- छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पॉलिथीन से  ढकी चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा। फ
रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह को पार्टी के नेताओं ने चुनाव में खूब याद कर छपरौली में उनकी प्रतिमा के अनावरण को लेकर राजनीति की गई। मगर छह महीने से अजित सिंह की मूर्ति पॉलिथीन से बांधकर खड़ी की गई है और उसके अनावरण की किसी को याद नहीं आ रही है। अब 19 सितंबर को उनके बेटे जयंत यहां आएंगे, मगर तब भी उसका अनावरण नहीं होगा।
विज्ञापन

 

छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ माना जाता है और वहां के लोग इस परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है तो वहां से आज तक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं। इसलिए ही लोकसभा चुनाव की रैलियों की शुरूआत 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली से करने की रालोद ने तैयारी की थी।

जहां सबसे पहले चौधरी अजित सिंह की 1200 किलो की विशाल मूर्ति का अनावरण होना था और उसके बाद रैली होनी थी। उस समय चौधरी जयंत सिंह इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को आने के लिए बुलावा दिया गया था। मगर इस बीच ही जयंत सिंह की भाजपा से बातचीत शुरू हुई तो मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहा गया कि भाजपा से गठबंधन का ऐलान छपरौली की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली व चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के साथ होगा। मगर ऐसा भी नहीं हो सका। इस तरह उस समय चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम कई दिनों तक चर्चाओं में रहा।

19 को जयंत आएंगे, तब भी नहीं होगा अनावरण
छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में मूर्ति को लगवा दिया गया। मगर छह महीने से उसकी सुध कोई नहीं ले रहा है। जबकि छपरौली से उनके ही विधायक डाॅ. अजय कुमार है और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत की पत्नी चारू चौधरी भी छपरौली में चुनाव के बाद आ चुकी है। इसके बावजूद किसी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति की याद नहीं आ रही है और वह पॉलिथीन में लिपटी हुई खड़ी है। अब 19 सितंबर को चौधरी जयंत सिंह छपरौली की धरती पर मंत्री बनने के बाद पहली बार आएंगे। मगर उस दिन भी उनके कार्यक्रम में चौधरी अजित सिंह की मूर्ति के अनावरण या वहां जाने को लेकर कुछ नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन

पहले शासन से अनुमति लेने में समय लगा था और उसके बाद आचार संहिता लग गई थी। मूर्ति का अनावरण जल्द ही भव्य कार्यक्रम में बड़ी शख्सियत करेगी। अब अनावरण के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - डाॅ. अजय कुमार, विधायक रालोद

स्व. चौधरी अजित सिंह हमारे श्रद्धेय हैं। उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी मूर्ति भी याद है और उसका अनावरण जल्द कराया जाएगा। इसके लिए बातचीत हो रही है और जल्द बड़ा कार्यक्रम होगा। -डाॅ. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed