फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ajay, who entered into property dealing due to loss from milk business, became the owner of ACE Group

दूध कारोबार से नुकसान होने पर प्रॉपर्टी डीलिंग में घुसा अजय बन गया एसीई ग्रुप का मालिक

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ajay, who entered into property dealing due to loss from milk business, became the owner of ACE Group
ना, ना, चौकिएं नहीं, ये कोई दिल्ली या नोएडा में बना आलीशान फार्म हाउस नहीं है, ये हैं आपके बागपत के म? - फोटो : BAGHPAT
- वर्ष 2000 से पहले दिल्ली में दूध सप्लाई करता था अजय चौधरी उर्फ संजू, नुकसान होने पर प्रॉपर्टी का कारोबार किया
विज्ञापन

- प्रॉपर्टी के कारोबार में घुसकर बिल्डर बन गया, अब बड़ा ग्रुप एसीई चला रहा, दिल्ली व एनसीआर के बड़े बिल्डरों में शामिल
- मंडौला विहार योजना में अजय उर्फ संजू की आवास विकास परिषद की जमीन अधिग्रहण किए जाने बात भी सामने आ रही
अंकित चौहान
बागपत। एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू ने काफी तेजी से तरक्की की सीढ़िया चढ़ी। कभी दूध सप्लाई का कारोबार करने वाले अजय को नुकसान हुआ तो प्रॉपर्टी डीलिंग में कदम रखा। इसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। बिल्डर बनने के साथ ही एसीई ग्रुप का मालिक बन गया। दिल्ली और एनसीआर के बड़े बिल्डरों में उसका नाम शुमार है। कहा जाता है कि सपा सुप्रीमा अखिलेश के दरबार में उसकी सीधी एंट्री होती है।
अजय वर्ष 2000 से पहले दिल्ली में दूध सप्लाई का कारोबार करता था। इसमें काफी नुकसान हुआ तो वह प्रॉपर्टी के कारोबार में घुस गया। उसके पास अपनी पैतृक जमीन काफी थी। वह जमीन की खरीद-फरोख्त कराने लगा। इसके बाद वह पाबी में अपने एक रिश्तेदार के पास चला गया। रिश्तेदार का प्रॉपर्टी का पहले से बड़ा काम था। उनके साथ मिलकर अजय उर्फ संजू ने कॉलोनी काटने व फ्लैट बनाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद वह तेजी से आगे बढ़ता चला गया। दिल्ली व एनसीआर के बड़े बिल्डरों में शामिल होने के साथ ही एसीई ग्रुप का चेयरमैन बन गया। इसी बीच वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का करीबी हो गया। कहा जाता है कि अखिलेश के दरबार में उसकी सीधी एंट्री होती है।
विज्ञापन

अजय की गांव में सैकड़ों बीघा जमीन
अजय उर्फ संजय की महरमपुर गांव में सैकड़ों बीघा जमीन है। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि उसने फार्म हाउस को पहले अपनी काफी कम जमीन में बनाना शुरू किया था। इसके बाद दौलत बढ़ी तो उसने फार्म हाउस के लिए आसपास के कई ग्रामीणों की जमीन खरीदी। अजय ने खेती के लिए भी काफी जमीन खरीदी। मंडौला विहार योजना में उसकी आवास विकास परिषद की जमीन अधिग्रहण किए जाने बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबी नहीं मिलने पर ताले खुलवाने को कारीगर लेकर आई टीम
अजय उर्फ संजू के फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम दोपहर बाद तक जांच करती रही। कई अलमारियों का ताला नहीं खुला और उनकी चाबी भी टीम को नहीं मिली। इसके बाद टीम का एक सदस्य खुद ही खेकड़ा गया और चाबी बनाने वाले कारीगर को गाड़ी में साथ लेकर आया। इसके बाद ही अलमारी और ताले खुलवाकर जांच शुरू की गई।
पहले सीए को रोका, काफी देर बाद अंदर जाने दिया
अजय उर्फ संजू के सीए भी दोपहर को उसके फार्म हाउस पर पहुंच गए। उनको भी टीम ने अंदर जाने से रोक दिया। इसे लेककर काफी देर तक टीम से खींचतान हुई। इसके बाद ही सीएम को अंदर जाने दिया गया। अजय का एक रिश्तेदार भी वहां पहुंचा, लेकिन उसे भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई जानकारी
आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह ही आठ बजे से पहले महरमपुर गांव पहुंच गई थी। इसके लिए स्थानीय पुलिस तक को सूचना नहीं दी गई थी। देर शाम तक टीम अंदर ही जांच करती रही। टीम में शामिल अधिकारियों ने खाना भी अंदर ही खाया।

अजय चौधरी का बॉलीवुड कनेक्शन, कई अभिनेत्री व अभिनेता प्रमोटर
एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू का बॉलीवुड कनेक्शन भी सामने आया है। उसकी कंपनी में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्री व अभिनेता प्रमोटर रहे है। इनका पूरा ब्योरा एसीई ग्रुप की वेबसाइट पर भी दिया गया है और उनके बारे में हर जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। अजय चौधरी की बॉलीवुड तक पकड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed