{"_id":"58261b254f1c1bf47eb3b4c2","slug":"ajay-shankar-became-the-sp-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय शंकर बने बागपत के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय शंकर बने बागपत के एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अजय शंकर राय।
- फोटो : amar ujala
बागपत/लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पांच जिलों के कप्तान सहित 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें खीरी, बलरामपुर, हाथरस, बागपत व झांसी जिले में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। एसपी उपाध्याय को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मनोज कुमार झा को खीरी की कमान सौंपी गई है। अजय शंकर राय को बागपत का नया एसपी बनाया गया है। अखिलेश चौरसिया को झांसी का नया एसएसपी बनाया है। वहीं, चार प्रांतीय पुलिस सेवा के अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है। बृजेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू में तैनाती मिली है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। सभी पुलिस अफसरों की तैनाती के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी को नए तैनाती स्थल पर तत्काल जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।