{"_id":"5e41a4098ebc3ee6167636f0","slug":"ahmedpur-gathina-s-power-supply-stalled-for-five-days-baghpat-news-mrt468291527","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदपुर गठीना की बिजली आपूर्ति पांच दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदपुर गठीना की बिजली आपूर्ति पांच दिन से ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदपुर गठीना की बिजली आपूर्ति पांच दिन से ठप
बागपत। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण अहमदपुर गठीना में पांच दिन से अंधेरा है। बिजली आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम को आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए। समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
अहमदपुर गठीना बिजलीघर से ही गांव की बिजली आपूर्ति होती है। छह फरवरी को गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिस कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। पांच दिन बीत जाने के बावजूद गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। आपूर्ति बाधित होने से घरों में पेयजल की किल्लत हो रही है। पशुओं के लिए चारे का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा है। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी है।