{"_id":"5ff742e98ebc3e2e721ea7fd","slug":"ahmed-along-with-the-gang-also-committed-theft-in-bhajan-vihar-baraut-news-mrt5193895142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमद ने ही गैंग के साथ की भी भजन विहार में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमद ने ही गैंग के साथ की भी भजन विहार में चोरी
विज्ञापन
बागपत: बड़ौत कोतवाली में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करते इंस्पेक्टर व बरामद सामान।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए अहमद से पूछताछ के बाद किया खुलासा
31 दिसंबर को कलक्ट्रेट कंपाउंड में हुई चोरी में भी था शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अलावलपुर गांव के पास बुधवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए अहमद पुत्र निजामुद्दीन तिलपनी थाना सिंघावली अहीर को बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि अहमद ने ही अपने साथियों के साथ मंगलवार की रात भजन विहार में हुई 15 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कलक्ट्रेट कंपाउंड में हुई चोरी में भी वह शामिल था।
सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मुठभेड़ में पकड़ा गया अहमद गैंगस्टर सहित मेरठ व बागपत जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज लगभग 34 मामलों में वांछित चल रहा था। पूछताछ में उसने मंगलवार की रात बागपत नगर के भजन बिहार निवासी कंप्यूटर रिपेयरिंग करने वाले पंकज भारद्वाज के मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। मकान मालिक ने एक लाख 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और स्कूटी समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी हो जाने की बात कही थी। इसके अलावा 31 दिसंबर की रात कलक्ट्रेट कंपाउंड में रहने वाले जिला जज के बिल बाबू हिमांशु के यहां भी इन्हीं लोगाें ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाश अहमद से दो लाख की नगदी और छह लाख के आभूषण बरामद हुए है। इनमें भजन बिहार और कलक्ट्रेट कंपाउंड मेें हुई चोरी का सामान भी शामिल है।
सीओ ने बताया कि अहमद के फरार साथियों मलकपुर गांव निवासी अंकित व बड़ौत के पठानकोट मोहल्ला निवासी बदमाश शाहरुख की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है।