{"_id":"6918ddcda831b7ebc70379a7","slug":"agricultural-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1008-165279-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजनौर की धरा पर लहलाएगी गेहूं की तीन नई प्रजातियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजनौर की धरा पर लहलाएगी गेहूं की तीन नई प्रजातियां
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद की जमीन में पहली बार गेहूं की तीन उन्नत नई प्रजातियों की बुवाई होगी। नई उन्नत गेहूं प्रजाति बीज डीबीडब्ल्यू 370, डीबीडब्ल्यू 371 एवं डीबीडब्ल्यू 372 की सरकारी फार्म में बुवाई का ट्रायल सफल रहा है। इसमें बंपर उत्पादन के साथ-साथ लागत घटेगी, वहीं इससे बनी रोटियों में स्वाद ज्यादा होगा। इस बार किसानों को यह बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले की सरकारी दुकानों पर तीन प्रजातियों का करीब 350 क्विंटल बीज उपलब्ध है। कृषि अफसरों का दावा है कि यह गेहूं की उन्नत प्रजाति अच्छा उत्पादन देने वाली है।
गन्ना बाउल के नाम से प्रसिद्ध जनपद बिजनौर में गेहूं बुवाई दूसरे नंबर पर होती है। जिले में ज्यादातर गन्ना कटाई के बाद खाली हुए खेतों में गेहूं बुवाई होती है। कृषि विभाग के अनुसार गेहूं बुवाई के लिए इन तीन प्रजातियों के अलावा अन्य अच्छी प्रजातियां भी अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में अगेती, सामान्य और पछेती गेहूं बीज की किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। संवाद