फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   agricultural news

Baghpat News: अफसरों ने 109 दुकानों पर की छापामारी, 67 बीज के नमूने लिए

Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
agricultural news
बिजनौर। प्रशासनिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने बीज वितरण केंद्रों एवं दुकानों पर शनिवार को छापामारी की गई। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बीज के निर्धारित दर पर उच्च गुणवत्तायुक्त बीज की जांच और उपलब्धता देखी। गठित संयुक्त टीमों ने जिले की 109 बीज विक्रय केंद्रों पर छापामारी की कार्रवाई की और 67 बीज नमूने लिए।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान दुकान बंदकर भागने एवं अन्य अनियमितताओं के कारण 4 बीज विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए। निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी नजीबाबाद, उप कृषि निदेशक एवं उपजिलाधिकारी चांदपुर आदि रहे।
विज्ञापन

संदिग्ध मानते हुए बिक्री की बंद, जारी किया नोटिस : उप कृषि निदेशक/बीज निरीक्षक बिजनौर डॉ. धनश्याम वर्मा ने बताया कि उन्होंने मै. पंतजलि किसान सेवा केंद्र चांदपुर के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मैमर्स हरित एग्रो प्रो. काशीपुर उत्तराखंड द्वारा सत्यापित बीजो की आपूर्ति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके संदर्भ में विक्रेता से अभिलेख चाहे गए, जो उसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि स्टाक को संदिग्ध मानते हुए इस कंपनी के गेंहू एचपीडबलू-303 टीएल के 55.20 किग्रा, गेंहू पीबीडबलू-826 टीएल मात्रा 16.40 किग्रा एवं गेहूं एचडी-2967 प्रमाणित मात्रा 31.40 किग्रा को तत्काल प्रभाव से बिक्री प्रतिबंधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed