{"_id":"66b6b810cf51e914810219c4","slug":"agricultural-experts-gave-information-about-improved-seeds-to-farmers-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112245-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज की जानकारी दी
Sat, 10 Aug 2024 06:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। कृषि कल्याण केंद्र बिनौली पर शुक्रवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज की जानकारी देते हुए खेती करना सिखाया।
मेले में कॉर्डिनेटर राकेश कुमार ने किसानों को उन्नत बीज, फसल बीमा, कृषि विशेषज्ञ जयकुमार शर्मा ने मृदा परीक्षण हेतू मृदा नमूने लेने की विधि तथा जैविक खाद का उपयोग और वर्मी कंपोस्ट, नेड़ेप कंपोस्ट बनाने के बारें में समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा से डॉ. शिवम ने किसानों को धान व गन्ने की फसल में लगने वाले कीड़े, बीमारियों ओर उनके बचाव की जानकारी दी। मेले का संचालन सर्वेशपाल ने किया। मेले में मंगल धामा, सोहनवीर सिंह, अंग्रेजपाल, प्रवीण सोलंकी, प्रमोद धामा, बलजोर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।