{"_id":"62af62d431e7a81ec2184cd1","slug":"agneepath-scheme-will-be-beneficial-for-youth-baghpat-news-mrt5935631184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए लाभकारी होगी अग्निपथ योजना, सुरक्षित होगा अग्निवीरों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए लाभकारी होगी अग्निपथ योजना, सुरक्षित होगा अग्निवीरों का भविष्य
बागपत कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधितकरते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
युवाओं के लिए लाभकारी होगी अग्निपथ योजना
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अग्निपथ योजना लाभकारी होगी और उनका जीवन सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में ना आए। अग्निपथ योजना से अग्नि वीरों का भविष्य सुरक्षित और स्वर्णिम होगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को अग्निपथ योजना के लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए रुचि रखने वाले 17 वर्ष की आयु का छात्र हाईस्कूल उत्तीर्ण करके सेना में जा सकता है और अपने भविष्य को स्वर्णिम और सुरक्षित बना सकता है। छात्र नौकरी के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी कर सकता है। चार वर्ष बाद अग्निपथ योजना में सेवा पूरी कर लौटने के बाद युवा सिविल/सरकारी क्षेत्रों में नौकरी कर सकता है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। कहा कि तोड़फोड़ करने से देश की संपत्ति को नुकसान होता है। सरकार की अग्निपथ योजना देश के हित में है। युवाओं के आने से सेना सशक्त, मजबूत और निर्णायक होगी। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, मेजर डॉ. संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।