फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After worshipping Mahagauri, girls were given a feast on Ashtami

Baghpat News: महागौरी की पूजा कर अष्टमी पर कन्याओं को कराया भोज

Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
After worshipping Mahagauri, girls were given a feast on Ashtami
कन्या पूजन:- बागपत में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर प्रसाद वितरण के दौरान कन्या के चरण धोती महि
बागपत। नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद घरों में कन्याओं को भोज कराया। अष्टमी पर मंदिरों में हवन कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

जिलेभर में दुर्गा अष्टमी मनाई गई। अष्टमी पर मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। इस कारण इनका शरीर काला पड़ गया। भगवान भोलेनाथ ने खुश होकर उन पर गंगाजल का छींटा लगाया। तब इनका वर्ण सफेद हो गया तथा इनका नाम महागौरी पड़ा।
विज्ञापन

इनका पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। घरों में दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं को भोज कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने उपवास खोले। कन्याओं को भोज कराने के साथ ही विभिन्न प्रकार के उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर में कीर्तन हुआ
छपरौली। कस्बे के श्री सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में शनिवार को अष्टमी पर महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां के भजनों का गुणगान किया। महिलाओं ने मां के भजनों पर नृत्य किया। मंदिर में पूरी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान प्रेमलता, महेंद्री देवी, अंशिका गुप्ता, ममता, अनुराधा, नेहा, बेबी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed