{"_id":"63139570a8056055de0ff1fd","slug":"after-the-threat-the-father-asked-for-security-recorded-the-statement-of-the-girl-kahkra-news-mrt603743677","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद पिता ने मांगी सुरक्षा, युवती के बयान दर्ज कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद पिता ने मांगी सुरक्षा, युवती के बयान दर्ज कराए
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी मिलने वाले परिवार की पीड़ित युवती के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। युवती के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
खेकड़ा के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले युवक रहीस ने धमकी देते हुए कहा था कि अपनी लड़की को मेरे पास भेज दो, नहीं तो तुम्हारे सिर तन से जुदा कर दिए जाएंगे। आरोपी ने युवती के सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल कर दिए थे। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था।
शुक्रवार की शाम ही थाना प्रभारी ने पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराए। युवती ने बयानों में आरोपी रहीस पर अपना असली नाम छुपा कर हिंदू नाम विकास बताकर शादी का झांसा देकर साथ ले जाने, बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाने समेत अनेक आरोप लगाए। उधर, युवती के पिता ने आरोपी रहीस के परिवार से जान का खतरा बताकर सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना हैं कि पीड़िता युवती और उसके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने जेल गए आरोपी युवक से परिवार को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा दिलाई जाएगी।