फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the death of the former block chief, the servant kept withdrawing money from the account

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत के बाद नौकर खाते से निकालता रहा रुपये

Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
After the death of the former block chief, the servant kept withdrawing money from the account
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में पूर्व विधायक केके शर्मा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिता रमेश चंद शर्मा की मौत करीब पांच साल पहले हो गई थी। इसके बाद भी उनका नौकर उनके बैंक खाते से रुपये निकालता रहा। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर करीब छह-सात लाख रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी मिलने पर केके शर्मा ने दोघट थाने में नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांगनौली निवासी पूर्व विधायक कृष्ण कुमार शर्मा ने दोघट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद शर्मा की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। उनका परिवार काफी समय से गाजियाबाद में ही रहता है। गांगनौली में उनके घर पर गांव का एक व्यक्ति नवाब पुत्र बचन लाल पुराने समय से ही नौकर रहता है। बताया कि खेतों को बुआई के लिए किसी अन्य को दिया हुआ है। इसकी रकम उनके पिता के खाते में डाली जाती है। आरोप लगाया कि इस खाते से करीब छह-सात लाख रुपये निकाले गए।उनके पिता के नाम के हस्ताक्षर कर यह रकम निकाली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दोघट रविरतन सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे केके शर्मा ने अपने नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed