{"_id":"67eae634fcf7902cbc06c507","slug":"after-chhaprauli-now-a-proficiency-testing-center-will-be-built-in-baraut-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128935-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छपरौली के बाद अब बड़ौत में बनेगा दक्षता परीक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छपरौली के बाद अब बड़ौत में बनेगा दक्षता परीक्षण केंद्र
Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
दक्षता परीक्षण केंद्र से संबंधित फोटो। बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में बना खेल स्टेडियम। संवाद
बड़ौत। छपरौली में देश के पहला दक्षता परीक्षण केंद्र की स्थापना के बाद अब बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में दूसरा केंद्र शुरू किया जाएगा। इसकी सभी कार्रवाई पूरी हो चुकी हैं। अफसरों ने जून माह में केंद्र के शुरू होने की संभावना जताई।
केंद्रीय उद्यमिता एवं कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने छपरौली के विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र की स्थापना कराई थी। यहां पर पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल, एयर फोर्स समेत अन्य भर्तियों की तैयारी कराई जाती हैं। वहां वर्तमान में करीब 800 युवा शारीरिक व लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। काफी संख्या में यहां प्रशिक्षण लेने वाले युवा सफल हो चुके हैं।
इसके परिणाम को देखते हुए चौधरी जयंत सिंह ने नगर के जनता वैदिक काॅलेज स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में दूसरा दक्षता परीक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसकी सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। जयंत सिंह के निजी सलाहकार डॉ़ प्रभात कुमार, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ धर्मेंद्र समेत अन्य अफसर प्रस्तावित केंद्र की जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। इस पर कॉलेज की प्रबंध समिति को भी कोई आपत्ति नहीं है। इस तरह उम्मीद है कि जून माह में केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जहां पर छपरौली केंद्र की तरह तैयारी कराई जाएंगी।