फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After 25 years women in Sarora gave Kothli to Hindon river

Baghpat News: सरोरा में महिलाओं ने 25 साल बाद हिंडन नदी को दी कोथली

Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
After 25 years women in Sarora gave Kothli to Hindon river
सरोरा गांव में हिंडन नदी की कोथली देने से पहले गीता गाती महिलायें
दोघट (बागपत)। हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सरोरा गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी से बर्बाद हो चुकी है। बुधवार को सरोरा में महिलाओं ने हिंडन नदी की पूजा की। इसके बाद कोथली देकर शांत होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से हिंडन किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जलभराव होने से सरोरा, तवेलागढ़ी, पट्टी बंजारन, झूंडपुर, मिलाना गांव के खेतों में पानी भर गया है। बुधवार को सरोरा गांव की महिलाओं ने हिंडन नदी की आरती कर सावन की कोथली दी। महिलाओं का कहना था कि गांव में नदी की कोथली देने की परंपरा उनके पूर्वजों ने शुरू की थी। मान्यता है कि कोथली देने से नदी का जल स्तर घट जाता है। इससे पहले वर्ष 1978, 1998 में नदी को कोथली दी गई। जिसके बाद नदी का जल स्तर घट गया था। इस मौके पर मुकेश, संतोष, मीना, पूनम, इमला, संगीता, मनीषा, रिंकल, केला, निशा, मोहनी, हिमांशी मौजूद रही।
विज्ञापन

जहरीले जीवों से ग्रामीणों में दहशत
सरोरा के ग्रामीणों ने बताया कि हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। जहरीले जीव गांव में घुस रहे हैं। सांप के काटने से चंद्रपाल के बछड़े की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता की मांग
बागपत। रोशनगढ़ के नौशाद ने बताया कि 11 जुलाई को बारिश में उसका मकान गिर गया था। हादसे में उसके अलावा उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए थे। उसने डीएम से पत्नी और बच्चों का इलाज कराने और मकान बनवाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed