{"_id":"61896ed456120a6100628769","slug":"afraid-of-sparking-in-the-wires-the-girl-who-ran-away-fell-from-the-roof-and-injured-baghpat-news-mrt564032593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से डरकर भागी बच्ची छत से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से डरकर भागी बच्ची छत से गिरकर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। कस्बे में बिजलीघर के समीप सोमवार को स्पार्किंग के चलते हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। इससे छत पर खेल रही बच्ची डरकर नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर विद्युतकर्मियों को तार नहीं जोड़ने दिए। उन्होंने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की। तार टूटने से कस्बा समेत पूठड़ गांव की आपूर्ति बाधित हो गई।
बिनौली रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर के निकट लाइन में स्पार्किंग हो गई। इससे हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान छत पर खेल रही छह वर्षीय आनिया पुत्री मोहसिन नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने आनिया को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
वहीं, परिजनों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर तार को जोड़ने आए विद्युतकर्मियो को भगा दिया। परिजनों का कहना है कि छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक तार नहीं जोड़ने देने की चेतावनी दी। तार टूटने के कारण कस्बे व पूठड़ गांव की आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि बिजलीघर में काम चल रहा है जल्द ही आपूर्ति शुरू की जाएगी।