{"_id":"5d93a7258ebc3e01767f560b","slug":"advocates-strike-in-protest-of-zahid-murder-case-baghpat-news-mrt446324221","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहिद हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहिद हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
विज्ञापन
बागपत: पलड़ा गांव में मृतक जाहिद के घर सांत्वना देने पहुंचे जनपद के अधिवक्ता
- फोटो : BAGHPAT
जाहिद हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
बागपत/दाहा। पुसार-पलड़ा मार्ग पर अधिवक्ता जाहिद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। वहीं, घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने पुलिस को खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
पलड़ा गांव निवासी एडवोकेट जाहिद पुत्र हबीबुल्ला की सोमवार शाम उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह बागपत कचहरी से बाइक पर घर लौट रहे थे। पुसार-पलड़ा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। मृतक के भाई कामिल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को 24 घंटे बीत गए हैं। लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। सर्विलांस की मदद से पुलिस खुलासे के प्रयास कर रही है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जाहिद के मोबाइल नंबर की भी सीडीआर निकलवाई गई। उसने आखिरी बार एक स्कूल के शिक्षक से बात की थी। उसके बाद किसी से बात नहीं हुई। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
वहीं, मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हत्या के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर एवं महामंत्री आजाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि वकीलों ने कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम घटना के खुलासे के लिए दिया गया है। चेतावनी दी है कि यदि बुधवार शाम तक घटना का खुलासा नहीं होता है तो बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की बैठक होगी। इसमें अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड का सही खुलासा होना चाहिए। इसके बाद अधिवक्ता पलड़ा गांव में जाहिद के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर जिला बार एसोशियेशन के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल तोमर, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, सोमेंद्र ढाका, वरिष्ठ एडवोकेट नरेंद्र पाल सिंह, सरफराज, अरविंद तोमर, परमवीर, कुलदीप, परवीन नहारा, रामदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
दोघट। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद एडवोकेट जाहिद का शव गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक किया। जाहिद के परिवार में उसका बड़ा भाई अख्तर अली, असगर अली, काबिल तथा उससे छोटा खालिद है। जाहिद की पत्नी साजिदा, बेटी कौशल, बेटा साहिल का रोकर बुरा हाल रहा।

बागपत: पलड़ा गांव में जाहिद का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन- फोटो : BAGHPAT