{"_id":"67850051abccd40c9a070fda","slug":"advocates-protest-against-the-bus-parked-at-delhi-crossing-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124829-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली चौराहे पर बस खड़ी होने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली चौराहे पर बस खड़ी होने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
-बसों का संचालन रोडवेज स्टैंडोंं से कराने की मांग उठाई
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में नेशनल हाईवे स्थित दिल्ली चौराहे पर कई जगह खड़ी होने वाली बसों के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंडों से कराने की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना था कि दिल्ली चौराहे पर चार जगह से दिल्ली, शामली, मुजफ्फरगर, छपरौली के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के इधर-उधर खड़ा रहने के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित रहती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण पूर्व में चौराहे पर सड़क दुर्घटना हो चुकी हैं, जिनमें एक अधिवक्ता व एक तहसील लिपिक की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासनिक व परिवहन अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। वहीं एसडीएम मनीष यादव ने रोडवेज अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमर कुमार, पुष्पेंद्र, अक्षय, हरीश दांगी, जितेन्द्र, राजेन्द्र मान, राहुल पंडित, पोपीन आदि उपस्थित रहे।