फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates protest against Kolkata incident

Baghpat News: कोलकाता घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against Kolkata incident
बड़ौत। कोलकाता में हुई महिला चिकित्सक के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता भी उतर आए। रेवेन्यू बार एसोसिएशन बड़ौत के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने तहसील में एकत्रित होकर हंगामा प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को भी सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सभी प्रबंध अभी सार्थक साबित नहीं हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन महिलाओं के साथ रेप, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ घटना भी इसी का उदाहरण हैं। अधिवक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और कठोर प्रबंध किए जाने की मांग की। उन्होंने घटना में दोषी आरोपियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग देश के प्रधानमंत्री से की। प्रदर्शन करने वालों में रामकुमार सिंह, अमरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र, उज्जवल, ऋषिपाल, सोहनवीर, ओमपाल, रोहित, राजेंद्र, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed