फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates on strike demanding High Court Bench

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Wed, 05 Jan 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike demanding High Court Bench
बागपत कचहरी में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
अधिवक्ताओं ने कचहरी में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहकर कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा न करने पर विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खमियाजा भुगतने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारी परेशान रहे।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर व महामंत्री महेंद्र बंसल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। जिला बार अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जानबूझकर अपने वादे से मुकर रही है। सरकार जनता को सस्ता व सुलभ न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध होने का दावा करती है, जबकि जनहित के लिए बेंच की मांग पूरी न करके जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल ने कहा कि अधिवक्ता 40 वर्षों से अधिक समय से बेंच के लिए आंदोलनरत हैं, मगर अब करो या मरो का नारा देकर संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हाईकोर्ट इलाहाबाद बागपत से बहुत है। उत्तर प्रदेश से छोटे प्रांत जैसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु में बेंच स्थापित हैं। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग की। इस मौके पर मूलचंद यादव, राजकुमार त्यागी, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र मान, आजाद धामा, संजय पंवार, इफ्तिखार हसन, राशिद तस्लीम, प्रदीप नैन, कपिल पंवार, शौकीन मलिक, कपिल, विक्रांत दूहुण, प्रदीप कुमार, महेश तोमर, अजित तोमर, राजेंद्र तोमर, विशेष तोमर, मनोज सैनी, निशांत मान, अलीम अख्तर, सत्यप्रिय तोमर, प्रवेश दीक्षित, अजय वर्मा व कमल जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed