फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocate Jagveer Singh, who advocated the Maya Tyagi incident, died

माया त्यागी कांड़ की पैरवी करने वाले अधिवक्ता जगवीर सिंह का निधन

Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Advocate Jagveer Singh, who advocated the Maya Tyagi incident, died
- मूल रूप से सांकल पुट्ठी गांव के रहने वाले थे अधिवक्ता
विज्ञापन

- पिछले कई महीने से चल रहे थे बीमार, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सूबे के चर्चित माया त्यागी कांड की पैरवी करने पूर्व एडीजीसी अधिवक्ता जगबीर सिंह एडवोकेट (75) का बीमारी के चलते निधन हो गया। बागपत को जिला बनाने के लिए हुए आंदोलनों में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सांकल पुट्ठी गांव के रहने वाले जगबीर सिंह एडवोकेट पिछले करीब चार दशक से नगर के चमरावल रोड स्थित गर्ग एंक्लेव में रह रहे थे। एडीजीसी फौजदारी अनुज ढाका ने बताया कि वह पिछले ढाई महीने से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। नगर में यमुना के पक्का घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे विनीत ने मुखाग्नि दी। वह बार संघ के अध्यक्ष भी रहे। साल 1980 में सूबे के चर्चित माया त्यागी कांड के आंदोलन और अदालत में पैरवी में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा बागपत जिला निर्माण समिति के अध्यक्ष भी रहे। जिला बनवाने के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की थी। जिला बार अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, अनुज ढाका एडवोकेट, देवेंद्र आर्य, सतीश कुमार, एडवोकेट नरेश त्यागी, मनवीर सिंह, सत्ते ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed