फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adversity rains, many houses fall, five injured

आफत बनी बारिश, कई मकान गिरे, पांच घायल

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Adversity rains, many houses fall, five injured
खेड़ा इस्लामपुर गांव में बारिश के कारण गिरा मकान के बारे में जानकारी देते पीड़ित लोग - फोटो : BAGHPAT
खेड़ा इस्लामपुर और निरपुड़ा में हुए हादसे, रोशनगढ़ में मकानों में आई दरारें
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने की प्रशासन से मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। जिले भर में कई गांवों में लोगों के मकान गिर गए हैं। खेड़ा इस्लामपुर गांव में मकान गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। रोशनगढ़ में मकानों में दरारें आ गई। निरपुड़ा में भी दो भाइयों के मकान गिर गए, इसमें उसके मवेशी घायल हो गए।

बारिश के कारण खेड़ा इस्लामपुर गांव के अतर सिंह पुत्र चंदरु अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह चार बजे उसका मकान गिर गया। इसमें उसकी पत्नी शारदा, भाई देवेंद्र, बेटे मोंटी, जितेंद्र और रुमा पत्नी देवेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। शारदा की हालत गंभीर है, वह बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। विनोद खेड़ा ने एसडीएम रामनयन सिंह से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत निरपुड़ा में बरसात के कारण अनीस पुत्र मजीद व नसीर पुत्र मजीद के मकान भरभरा कर गिर गए। इसमें उनके मवेशी घायल हो गए। ग्राम प्रधान निरपुड़ा मुनेश देवी ने दोनों परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed