फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advance bail application of Staff Nurse admitted from forgery dismissed

फर्जीवाडे से भर्ती स्टाफ नर्स की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advance bail application of Staff Nurse admitted from forgery dismissed
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पदों पर फर्जी ऑफर लेटर से भर्ती के खेल में पकड़ी गई स्टाफ नर्स की अग्रिम जमानत अर्जी को अदालत खारिज कर दिया। शासन स्तर से इस प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ नर्स की नियुक्ति की गई थी। 28 नवंबर को जिले में आठ स्टाफ नर्स के फर्जी ऑफर लेटर से भर्ती का खेल खुला था। 13 नवंबर को छह नए मामले पकड़ में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एचआर विभाग के जनरल मैनेजर से नियुक्ति पत्र की जांच कराई थी। इनमें स्टाफ नर्स के नियुक्ति पत्र फर्जी निकले थे। फर्जी ऑफर लेटर से नियुक्ति पाने वाली कुल 14 स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त कर दी गई थी। स्टाफ नर्स अलका ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज राजीव शर्मा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। डीजीसी सुनील पंवार ने बताया कि अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन स्टाफ नर्स की समाप्त की गई थी संविदा
बागपत। मेरठ के चिंदौड़ी निवासी इंदु रानी, मेरठ निवासी अनीता कुमारी, बागपत के बोढ़ा निवासी वंदना, बागपत निवासी अलका, अमरोहा के डिडौली निवासी ताहिरा बानो और मेरठ निवासी अंजू, चिरचिटा गांव की राखी, मुजफ्फरनगर के बिटावदा की साक्षी, मेरठ की वंदना, गाजियाबाद के पतला की रेणु, डौलचा की उर्मिला, मेरठ के सरधना की मोहिनी भारद्वाज, मेरठ के चौबला की अर्चना कुमारी, मेरठ के टीपी नगर की कविता की संविदा समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed