फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adopted good toilet religion by worshiping

पूजा कर उत्तम शौच धर्म को अंगीकार किया

Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Adopted good toilet religion by worshiping
बड़ौत में चल रहे दशलक्षण पर्व पर पूजा करती श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। पंडित डॉ. श्रीयांश जैन ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है। क्रोध मान माया और लोभ अभाव होना ही उत्तम शौच धर्म कहलाता है। व्यक्ति का पाप में लिप्त न होना, आत्मा के परिणामों में निर्मलता होना ही उत्तम शौच धर्म है। अशुभ कर्मों से मलिन आत्मा को शुद्ध करने के लिए मिट्टी अग्नि जल समर्थ नहीं है। इसके लिए ज्ञान, तप, ध्यान धर्म रूपी जल से आत्मा का प्रक्षालन कर शुद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह संदेश उन्होंने कस्बा स्थित एक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा कि पहले दिन हम सभी ने क्रोध को उत्तम क्षमा धर्म से परास्त किया। दूसरे दिन मां कषाय को उत्तम मार्दव धर्म से पराजित किया। तीसरे दिन यानी कल हम सभी ने माया कषाय को उत्तम आर्जव धर्म से नष्ट करने का प्रयास किया। बुधवार को हम लोभ कषाय को उत्तम शौच धर्म से पराजित करेंगे। क्योकि तीन कषाय नष्ट होने पर चौथी कषाय अपने आप ही चली जाने को तैयार हो जाती है। लोभ के अभाव में शौच धर्म प्रगट होता है।
विज्ञापन

दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा-अर्चना करके उत्तम शौच धर्म को अंगीकार किया। सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक किया गया। इसमें प्रवीण जैन, अतुल जैन सुनील जैन, मौजूद रहे। उधर श्री पार्श्वनाथ मंदिर नेहरू रोड पर सादगी के साथ दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म को अंगीकार किया गया। इसमें सतेन्द्र जैन, अनिल जैन, नेमचंद जैन आदिश जैन मौजूद रहे।

ड़ौत में चल रहे दशलक्षण पर्व के चौथे दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करता श्रद्वालु।

ड़ौत में चल रहे दशलक्षण पर्व के चौथे दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करता श्रद्वालु।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed