फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adopt natural farming instead of chemical-based farming: Acharya DevvratAdopt natural farming instead of chemical-based farming: Acharya Devvrat

रासायनिक छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाओ : आचार्य देवव्रत

Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Adopt natural farming instead of chemical-based farming: Acharya DevvratAdopt natural farming instead of chemical-based farming: Acharya Devvrat
रमाला/बड़ौत(बागपत)। किशनपुर बराल में बृहस्पतिवार को किसान सम्मान समारोह में पहुंचे गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि खेतों में डाला जा रहा हजारों टन यूरिया सब कुछ जहरीला बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जहर से सांप तक नहीं बचता, उससे इंसान कैसे बचेगा। इसलिए रासायनिक को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाओ।
विज्ञापन

मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन 0.5 से नीचे पहुंच चुका है, जिससे उपजाऊ जमीन बंजर होती जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले ढाई एकड़ में 13 किलो यूरिया काफी होता था, आज 5–7 थैलियां डालने पर भी उत्पादन नहीं बढ़ रहा। लागत बढ़ रही है, उपज घट रही है और किसान कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अत्यधिक यूरिया और डीएपी डालकर हम इसे अगले 50 वर्षों में बंजर बना देंगे। रासायनिक खेती से भूजल दूषित, हवा जहरीली और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें बढ़ रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि कैंसर, हार्ट अटैक और किडनी फेल जैसी बीमारियां इसी जहरीली खेती और प्रदूषित जीवनशैली का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने प्राकृतिक खेती को भविष्य का मार्ग बताया। इससे उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 99 प्रतिशत पंचायतों में प्राकृतिक खेती अपनाई जा चुकी है और करीब 9 लाख किसान जहरीली रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर लौट आए हैं। उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से इस दिशा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और हर प्रकार की नशावृत्ति से दूर रखें। इस मौके पर विधायक डाॅ. अजय कुमार, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली, रमाला गन्ना विकास समिति के उपसभापति जयदेव आर्य, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक साहब सिंह, वीरपाल राठी, सत्यव्रत आर्य, राजन जावला आदि कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन किसानों को किया गया सम्मानित
किशनपुर बराल स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर चौधरी चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह, आयोजक जयदेव आर्य आदि ने किसानों को सम्मानित भी किया। वहां सरूरपुर के सतेन्द्र नैन को सरसों के शुद्ध तेल उत्पादन और ख्वाजा नंगला की आरती मान को हल्दी की खेती और देशी घी उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। ककड़ीपुर के रोहित पंवार को ऑर्गेनिक गुड़ व शक्कर तैयार करने, सुधीर खोखर को फूलों की खेती और कासिमपुर के तरुण कुमार को मक्का की उन्नत खेती के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा देवेन्द्र कुमार को गन्ने की खेती और कृष्णपाल, आचित्य आनन्द, हिमांशु तोमर, सौरभ राणा, कृष्णपाल आजाद समेत अन्य किसानों को भी बेहतर खेती के लिए सम्मानित किया गया।

-हाईवे पर लगा रहा जाम
सम्मान समारोह में कासिमपुर खेड़ी, बावली, दाहा, मलकपुर, बड़ौली, रमाला, सूप, छपरौली, बड़ौत, बिजरौल, गांगनौली समेत अन्य गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी से पहुंचे। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed