{"_id":"601c2fa38ebc3ed1aa38f5ae","slug":"ado-panchayat-gave-a-check-of-five-thousand-to-the-shaheed-smarak-sewa-samiti-baraut-news-mrt5237594195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पचांयत ने शहीद स्मारक सेवा समिति बावली को दिया पांच हजार का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पचांयत ने शहीद स्मारक सेवा समिति बावली को दिया पांच हजार का चेक
विज्ञापन
बड़ौत ब्लाक में शहीद स्मारक सेवा समिति को पांच हजार का चेक देते एडीओ पंचायत सुधीर तोमर
- फोटो : BARAUT
बावली गांव में स्थित शहीद स्मारक का विकास कराने के लिए समिति के सदस्य एडीएम पंचायत से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शहीद स्मारक सेवा समिति, बावली के सदस्य बावली गांव में स्थित शहीद स्मारक का विकास कराने के लिए बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में एडीओ पंचायत से मिले। इस दौरान एडीओ पंचायत ने निजी खाते से समिति के सदस्यों को पांच हजार रुपये का चेक दिया।
बृहस्पतिवार को जिला भूतपूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति के सदस्य मेजर शीशपाल सिंह के नेतृत्व में ब्लाक दफ्तर में पहुंचे और एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने मिले। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें गांव में स्थित शहीद स्मारक के बारे में बताया और कहा शहीद स्मारक का विकास कराना अति आवश्यक है। शहीद स्मारक का गेट बनना चाहिए। साथ ही वहां शौचालय व पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए।। उन्होंने समिति की आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया। इसके बाद एडीओ पंचायत ने अपने निजी खाते से समिति को पांच हजार रुपये का चेक दिया। समिति ने उनका आभार जताया। इसमें मेजर शीशपाल सिंह, मनोज तोमर, ब्रजपाल तोमर, सत्यपाल सिंह, देवेंद्र, रामवीर, धर्मवीर आदि शामिल रहे।