फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Administration awakened after self-immolation attempt, measurement of land

आत्मदाह के प्रयास के बाद जागा प्रशासन, हुई भूमि की पैमाइश

Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administration awakened after self-immolation attempt, measurement of land
एसडीएम बोले, न्यायालय में सुनवाई के बाद करा दी जाएगी भूमि कब्जा मुक्त
विज्ञापन

खेकड़ा। एक व्यक्ति पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्रभारी मंत्री के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की भूमि की पैमाइश को प्रशासन की नींद टूट गई। शनिवार को तहसील की टीम गांव पहुंची और भूमि की पैमाइश कराई। एसडीएम का कहना है कि इस मामले में निस्तारण तक रोजाना सुनवाई की जाएगी।
खेकड़ा नगर के मौहल्ला चक्रसेनपुर निवासी दिव्यांग महिला बृजेश देवी की कृषि भूमि है। आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव फखरपुर निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। शुक्रवार को महिला ब्रिजेश अपनी पुत्री बिपाशा के साथ जिला मुख्यालय पर पहुंची थी। उन्होंने उप्र के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी के सामने ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों में हड़कंप मच गया था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि छह वर्ष पूर्व उसने अपनी सवा दो बीघा जमीन बटाई पर दी थी। इसके बाद बटाईदार ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिला मुख्यालय से लेकर खेकड़ा तहसील में वह सभी अधिकारियों समक्ष जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाकर थक चुकी थी। किसी ने उसकी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने महिला की पुत्री बिपाशा को जमीन कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन देते हुए एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार को जांच सौंपी थी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश करने पहुंची। दिन भर भूमि की पैमाइश की गई। एसडीएम का कहना है कि महिला की भूमि को चिंहित कर लिया गया है। न्यायालय में सुनवाई पूरी होते ही महिला की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed