फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADM reached the investigation of the company in the case of death of children

Baghpat News: बच्चों की मौत के मामले में कंपनी की जांच को पहुंचे एडीएम

Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
ADM reached the investigation of the company in the case of death of children
बागपत। वाजिदपुर गांव के पास इकनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए खोदाई करके छोड़े गए गड्ढों में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले में सोमवार को जांच के लिए एडीएम पंकज वर्मा वहां पहुंचे। वहां हादसा होने के बाद कंपनी ने पट्टी लगाई थी तो अन्य कोई संकेतक अभी नहीं लगाया गया। एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई और एसडीएम, सीओ, एनएचएआई के अधिकारियों व कंपनी वालों को बुलाया गया था। जहां जांच की गई है और अब वह अपनी रिपोर्ट मंगलवार को डीएम को सौंपेंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बैठक लेंगे, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी मंगलवार को लोनिवि रेस्ट हाउस में सुबह दस बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। जहां फसलों में नुकसान की स्थिति देखने के साथ ही किसानों से बातचीत करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दे उठाएंगे रालोद विधायक
बागपत। विधानसभा के मानसून सत्र में रालोद के विधायक जनहित के मुद्दों को उठाएंगे। इसके लिए दिल्ली में रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने विधायकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली आवास पर बैठक के लिए बागपत से प्रो. अजय कुमार के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर के विधायक पहुंचे हुए थे। जहां जयंत सिंह ने कहा कि महिलाओं, किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा जाए। कहा कि जनता के मुद्दों को विधायक गंभीरता से समझे। सत्र में बाढ़ से किसानों की फसलों के नुकसान का मुद्दा भी अहम होगा। इसके साथ ही जयंत सिंह ने सभी विधायकों को हर मुद्दे की बारीकी से जानकारी करने और उनपर भाजपा को घेरने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed