{"_id":"5ee4a5500afb9a33b3099a46","slug":"adg-rajeev-sabbarwal-of-meerut-zone-has-meeting-with-baghpat-police-officers-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश
Sat, 13 Jun 2020 03:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Jun 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल शनिवार को बागपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने बताया कि कोविड-19 से पुलिस को बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा नए बंदियों को अब जिला कारागार के बजाए अस्थाई जेल में भेजा जाएगा और कोविड-19 की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: स्वास्थ्य विभाग के हवा-हवाई दावों की खुली पोल, खूब हो रही जांच, मरीजों का नहीं हिसाब
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल न छुए और न ही प्रयोग करें। इससे भी कोविड-19 से बचाव होगा। उन्होंने कहा आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाने के बाद अपराध बढ़ने की संभावना है, इसके लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह गश्त बढ़ाए और आसपास नजर रखें। सोशल मीडिया की एक्टिविटी पर खास नजर रहे। रंजिश को लेकर होने वाले अपराध को रोकने के लिए अलग - अलग गांव जाकर पुरानी रंजिश का रिकॉर्ड जुटाएं। लगातार इस तरह के मामलों पर नजर रखें।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/