{"_id":"6078889b8ebc3ec89b7f777a","slug":"action-will-be-taken-against-the-customer-and-shopkeeper-for-shopping-without-masks-baghpat-news-mrt5345167166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क खरीदारी पर ग्राहकों और दुकानदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क खरीदारी पर ग्राहकों और दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को शहर का भ्रमण कर लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का अपील की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी तभी कोरोना से सुरक्षा होगी पूरी का संदेश दिया। उन्होंने नगर के दुकानदारों को बिना मास्क दुकानों पर सामान लेने आने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जागरूकता और एतिहात बरतने से ही संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोविड़-19 गाइड लाइन का अनुपालन करने का आह्वान किया। दुकानदारों को बिना मास्क आने वाले लोगों को सामान न देने की अपील की। बिना मास्क सामान खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप मौजूद रहे।