{"_id":"66071fcb637dd5d98909dcb7","slug":"action-will-also-be-taken-against-guests-who-feast-at-child-marriages-baghpat-news-c-28-1-bag1001-111415-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाल विवाह में दावत खाने वाले मेहमानों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाल विवाह में दावत खाने वाले मेहमानों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बागपत। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की आशंका को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। शुक्रवार को अफसरों ने बैठक का बाल विवाह रोकने की रणनीति तैयार की और बाल विवाह में दावत खाने वाले मेहमानों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह अपराध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घूमने वाले कर्मचारी लोगों से संपर्क कर बाल विवाह पर नजर रखें और बाल विवाह की सूचना अधिकारियों को दे, जिससे बाल विवाह रुकवाया जा सके। साथ ही कालेजों में जाकर बाल विवाह के प्रति छात्र छात्राओं को भी जागरूक करने और धर्म गुरुओं से भी संपर्क साधकर बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुफ्तकीन का कहना है कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को लेकर हर थाना क्षेत्र में टीम अलर्ट रहेगी और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाल विवाह में शादी कराने वाले पंडितों और मेहमानों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।