फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action on CDO, affiliated in Lucknow

Baghpat News: सीडीओ पर कार्रवाई, लखनऊ में संबद्ध किए

Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Action on CDO, affiliated in Lucknow
बागपत। सीडीओ एमएल व्यास पर जांच रिपोर्ट के कई दिन बाद कार्रवाई हो गई। संयुक्त सचिव ने सीडीओ को ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ में संबद्ध करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने सीडीओ एमएल व्यास के खिलाफ शासन में शिकायत की थी। जिसकी जांच डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को करके जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सीडीओ एमएल व्यास शासकीय कार्यों और योजनाओं के अनुश्रवण में रुचि नहीं दिखाते हैं। वह कार्यों को भूल जाते हैं। वह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यों का भुगतान करने का दबाव बनाते हैं और ऐसा नहीं करने पर उनका उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भी जांच रिपोर्ट में उनके खिलाफ कई मामलों को जिक्र किया गया है। जिसमें डीएम की जांच रिपोर्ट पर ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सीडीओ को मुख्यालय से संबद्ध करने और कार्रवाई की संस्तुति कर दी। जिस पर शासन के संयुक्त सचिव प्रहलाद बरनवाल ने सीडीओ मोतीलाल व्यास को ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ संबद्ध करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed