फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action for disturbing the peace against 24 villagers of Dundahera

डूंडाहेड़ा के 24 ग्रामीणों के खिलाफ की शांति भंग की कार्रवाई

Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Action for disturbing the peace against 24 villagers of Dundahera
शांति भंग की कार्रवाई किए जाने के विरोध में खेकड़ा तहसील में हंगामा प्रदर्शन करते ड़ूंड़ाहैड़ा ? - फोटो : KAHKRA
डूंडाहेड़ा के 24 ग्रामीणों के खिलाफ की शांति भंग की कार्रवाई
विज्ञापन

खेकड़ा। ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा विराजमान किए जाने के विवाद में पुलिस ने गांव के 24 ग्रामीणों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन कर एसडीएम से पुलिस की इस कार्रवाई को निरस्त कराए जाने की मांग की है।
ग्राम डूंड़ाहेड़ा के शिव मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा को विराजमान करने को लेकर तीन जुलाई को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने अब इस मामले में गांव के 24 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मंदिर के विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह सभी नौकरी पेशा लोग हैं। प्रतिमा का विवाद दूसरे ग्रामीणों के बीच है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना कर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी हैं। उन्होंने एसडीएम से पुलिस की इस कार्रवाई को निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान दीपक कुमार, विपिन कुमार, राजीव, विनोद कुमार, कृष्ण, जगवीर सिंह, सुमित, आकाश, चेतन, सुरेश कुमार, हेमचंद, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार, नरेश कुमार, सतबीर सिंह, संजीव कुमार, सत्यपाल, योगेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed