{"_id":"66a2397fc69f8b0be80ebf94","slug":"acm-stolen-from-seven-vehicles-including-pickup-at-different-places-baghpat-news-c-28-1-bag1001-115954-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अलग-अलग जगहों पर पिकअप समेत सात गाड़ियों से एसीएम चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अलग-अलग जगहों पर पिकअप समेत सात गाड़ियों से एसीएम चोरी
विज्ञापन
-लगातार बढ़ रही पिकअप, कैंटर और ट्रकों से एसीएम यंत्र चोरी होने की घटनाएं, चालकों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा में तकिया वाली मस्जिद के पास रहने वाले शाबिर ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाता है। 23 जुलाई की रात उसने अपनी पिकअप गाड़ी तकिये वाली मस्जिद के पास खड़ी की थी। इसमें से चोरों ने एसीएम यंत्र चोरी कर लिया।
शाबिर ने बताया कि पुराने कस्बे में चालक हारुण के घर के बाहर खड़ी पिकअप से भी एसीएम चोरी किया गया। इसके अलावा प्रवेश गोस्वामी, असलम और उमर की पिकअप समेत सात गाड़ियों से एसीएम चोरी किया गया। चालक ने बताया कि कैंटर, ट्रक समेत अन्य गाड़ियों में लगे एसीएम यंत्र चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, जिससे चालकों में आक्रोश बना हुआ है।
-- -- -- -
दस गाड़ियों में हो चुकी है चोरी
एसीएम यंत्र काफी महंगा होता है। पिछले कुछ दिनों में निवाड़ा गांव में हाईवे किनारे खड़े दस ट्रकों और कैंटरों से एसीएम यंत्र चोरी हो चुके हैं, लेकिन चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन-वाहनों में एसीएम चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में टीम को लगाया गया है, जिसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। हरीश भदौरिया, सीओ