{"_id":"64a179a0f34f57094506b264","slug":"acharya-vishuddha-sagar-maharajs-year-yoga-mangal-kalash-program-concluded-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1415-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उज्जैन में मंदिर तोड़ने के निर्णय से आहत हुआ जैन समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उज्जैन में मंदिर तोड़ने के निर्णय से आहत हुआ जैन समाज
विज्ञापन
-निर्णय वापस न लेने पर 4 जुलाई को आंदोलन के लिए उज्जैन कूच करने का निर्णय
फोटो संख्या 6
बड़ौत। नगर के कैनाल रोड स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जैन समाज की बैठक हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के उज्जैन में जैन समाज के प्राचीन मंदिर को तोड़ने के निर्णय को गलत ठहराया गया। साथ ही आगामी 4 जुलाई तक मंदिर तोड़ने के निर्णय को वापस न लेने पर आंदोलन के लिए उज्जैन में कूच करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं का कहना था कि सुंदरीकरण के नाम पर उज्जैन मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा 457 वर्ष प्राचीन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर को तोड़ने के नोटिस जारी किया गया है। कहा कि सरकार विगत कुछ वर्षों से जैन धर्म के तीर्थ क्षेत्रों एवं मंदिरों को लक्ष्य कर जैन समुदाय की भावनाओं को आहत कर रही है। प्रतीत होता है कि यह कोई दीर्घकालीन एजेंडा है, जो अल्पसंख्यक जैन समुदाय को उत्तेजित करने के लिए चलाया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार मंदिर को तोड़ने के निर्णय को वापस नहीं लेती तो आगामी 4 जुलाई को जैन समाज के देशभर के श्रद्धालु उज्जैन में आंदोलन के लिए कूच कर देंगे। बैठक में नवीन जैन बब्बल, मनोज अनिल, दीपक राहुल, प्रवीण पुलकित आदि उपस्थित थे।