फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Acharya Vishuddha Sagar Maharaj's Year Yoga Mangal Kalash program concluded

Baghpat News: आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का वर्षयोग मंगल कलश कार्यक्रम संपन्न

Sun, 02 Jul 2023 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Acharya Vishuddha Sagar Maharaj's Year Yoga Mangal Kalash program concluded
संख्या 5
विज्ञापन

बड़ौत। आचार्य विराग सागर महाराज के सुशिष्य, अध्यात्म योगी, चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का रविवार को चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में ऋषभ सभागार, मान स्तंभ परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन श्रलुद्धालु उत्साहित नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहन के साथ नरेंद्र जैन और योगेश जैन ने किया। मंगलाचरन पंडित कमल जैन द्वारा किया गया। स्वागत के रूप में महिला विमर्श मंच ने भक्ति नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण प्रवीण जैन, विनोद जैन द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन धनपाल, सुधांशु जैन, नरेंद्र जैन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत, स्वागत अध्यक्ष राजीव जैन ने किया। इसके उपरांत बड़ौत की सभी मन्दिर कमेटियों और संस्थाओं ने आचार्य के समक्ष श्रीफल समर्पित किया, जिसमें दिगंबर जैन हाई स्कूल एसोसिएशन, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज कमेटी, जैन मिलन, विमर्श जागृति मंच, नमोकार महामंत्र प्रचार समिति, पंच पर्मेष्ठि प्रचार समिति, भारत विकास परिषद, दिगंबर जैन युवा मंच, पुजारी संगठन, आदिनाथ सेवा संघ, जैन राजनीतिक चेतना मंच, दिगंबर जैन महासभा शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रेयांस जैन ने किया। उन्होंने कहा कि बड़ौत में 1968 में आचार्य विद्यानंद, 1976 में आचार्य धर्म सागर, 1989 में आचार्य कुंथु सागर, 2014 में आचार्य विमर्श सागर महाराज के मंगल चातुर्मास के बाद वर्तमान में 2023 में वर्षों बाद आचार्य विशुद्ध सागर का चतुर्मास, निश्चित रूप से बड़ौत के लिए धर्म वृद्धि कराने वाला है। आचार्य विशुद्ध सागर ऐसे अकेले संत हैं, जिन्होंने भगवान महावीर के बाद सर्वाधिक देशना दी है। वहीं 135 से अधिक पंचकल्याणक के माध्यम से प्रतिमा को सूर्यमंत्र प्रदान किया है। चातुर्मास के ऋषभदेव कलश का सौभाग्य हेम चंद अतुल जैन, चंद्रप्रभु कलश का सौभाग्य धनपाल सुधांशु जैन, भगवान महावीर कलश का सौभाग्य सुनील जैन तेल वालों, आचार्य विराग सागर कलश का सौभाग्य, पुष्पेंद्र जैन, राजीव जैन, धनकुमार जैन को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विकास जैन और अनिल जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

ऋषभ सभागार में आयोजित धर्मसभा मे मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि आज बड़ौत नगर में चातुर्मास की स्थापना हो गई है, लगभग 5 माह तक संत आपके नगर में धर्म आराधना करेंगे। वर्षा काल में दिगंबर संत एक ही स्थान पर चातुर्मास करके श्रावकों को धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। सभा में संदीप जैन और शुभम जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किये। सभा मे नगरपालिका चैयरपर्सन बबिता तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, प्रवीण जैन, अतुल जैन, मुख्य संयोजक सुनील जैन, राजीव जैन, संजय जैन, हर्षित जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed