फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Acharya Bhakt Sagar Muniraj entered Mars

आचार्य विभक्त सागर मुनिराज ने किया मंगल प्रवेश

Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Acharya Bhakt Sagar Muniraj entered Mars
भा में बोलते हुए आचार्य विभक्त सागर महाराज - फोटो : BARAUT
बड़ौत। जैन संत आचार्य विभक्त सागर महाराज, मुनि ध्यानानंद महाराज, मुनि विरक्त सागर महाराज ने शुक्रवार को चातुर्मास 2022 के लिए नगर में मंगल प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयघोष लगाए।
विज्ञापन

आचार्य संघ सरूरपुर से विहार कर साधुव्रति आश्रम कोताना रोड, महावीर मार्ग होते हुए श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत पहुंचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य की आरती की और पाद प्रक्षालन किया। मंदिर में अनेक धार्मिक संस्थाओं के अलावा नगर के नौ जैन मंदिरों की कमेटी के साथ-साथ दिगंबर जैन कॉलेज कमेटी, विमर्श जागृति मंच, जैन मिलन परिवार, महिला संगठन, संगीत मंडल, भारत विकास परिषद आदि ने आचार्य के चरणों में श्री फल समर्पित किया।
विज्ञापन

भजन के साथ इंद्राणी जैन ने सभा का शुभारंभ किया। संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया। आचार्य विभक्त सागर महाराज ने कहा कि चार मास का समय आपके आत्म कल्याण का समय है। आप सभी को इस समय में आलस्य का त्याग करके देव शास्त्र और गुरु की आराधना करनी है। जितनी प्रभु की भक्ति करोगे उतना ही कर्मों के बंधन से छुटकारा पाओगे। सभा में हंस कुमार जैन, शशि जैन, वकील चंद जैन, अशोक जैन, राजेश भारती, विकास जैन, राकेश जैन, बालकिशन जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, महेंद्र जैन, सुभाष, मुकेश जैन, प्रदीप, वरदान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed