फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accused ran away from the Khekra police station by jumping the wall climbed the tower in Baghpat

Baghpat: खेकड़ा थाने से दीवार कूदकर भागा आरोपी, टावर पर चढ़ा, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में किया चालान

Thu, 08 Dec 2022 11:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

थाने से करीब 400 मीटर दूर एक टावर लगा हुआ है, जहां आरोपी उस टावर पर चढ़ गया तो पुलिस कर्मियों ने उसपर चढक़र उसे नीचे खींच लिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस कर्मी उसे वापस थाने लेकर आ गए। 

विज्ञापन
accused ran away from the Khekra police station by jumping the wall climbed the tower in Baghpat
थाने से भागा आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा थाने में सुबह एक आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। जिससे खेकड़ा थाने में पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई और आरोपी का पीछा किया गया। आरोपी कुछ दूर ही एक टावर पर चढ़ गया तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकडक़र नीचे खींचा। पॉक्सो एक्ट में पकड़े गए उस आरोपी का दोपहर को चालान किया गया। वहीं आरोपी के थाने से भागने व उसे पकडऩे को पुलिस के पीछा करने की पूरी घटना पास ही मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


खेकड़ा थाना पुलिस ने बुधवार रात को पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी अरूण निवासी मेवला भट्टी थाना लोनी जिला गाजियाबाद को पकड़ा था। उसे रात में कार्यालय में बैठा दिया गया। आरोपी ने बृहस्पतिवार सुबह को करीब 5 बजकर 25 मिनट पर लघुशंका जाने की बात कही तो पुलिस उसे शौचालय पर लेकर चला गया। जहां से आरोपी दीवार कूदकर भाग निकला तो उसे पुलिस कर्मी ने भागते हुए देखकर शोर मचा दिया। जिससे थाने में भगदड़ मच गई और उस समय थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने से करीब 400 मीटर दूर एक टावर लगा हुआ है, जहां आरोपी उस टावर पर चढ़ गया तो पुलिस कर्मियों ने उसपर चढक़र उसे नीचे खींच लिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस कर्मी उसे वापस थाने लेकर आ गए। वहां आरोपी के भागने पर पुलिस कर्मियों के पीछा करते देखकर कुछ लोग भी पहुंच गए। वहीं यह पूरी घटना थाने के पास मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें आरोपी आगे भाग रहा है और पुलिस कर्मी उसका पीछा कर रहे है। पुलिस ने  आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed