{"_id":"6769cc8ca71307d297aac0a4c03cd41c","slug":"accused-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दरिंदगी करने के आरोपी को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दरिंदगी करने के आरोपी को जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में छात्रा का अपहरण और दरिंदगी करने के आरोपी रविंद्र कश्यप को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
जिला मुख्यालय से सटे एक गांव के युवक ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन कक्षा दस में पढ़ती है। वह 15 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे घर से कॉलेज के लिए आई थी। छुट्टी के बाद घर पर बीमारी की हालत में पहुंची थी। उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया।
हालत में सुधार होने पर उसने बताया था कि उसे गांव के ही युवक रविंद्र कश्यप ने उसे कॉलेज से बहाने से बुलवाया था। उसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर की थी।
पुलिस तभी से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी रविंद्र कश्यप खुद ही कोतवाली पहुंच गया था, जबकि पुलिस ने दावा किया था उसे गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहां से उसे जेल भेज दिया। उधर, आरोपी रविंद्र ने जेल जाते समय भी कहां कि उसे केस में साजिश के तहत झूठा फंसाया गया है। उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।