{"_id":"652a8a5c8795dfd11e0de204","slug":"accused-of-threatening-the-accountant-and-driving-him-away-from-the-police-station-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6199-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लेखपाल पर धमकाकर थाना दिवस से भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लेखपाल पर धमकाकर थाना दिवस से भगाने का आरोप
विज्ञापन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। थाना दिवस में शिकायत करने आये पलड़ा गांव के व्यक्ति ने लेखपाल पर धमकाकर थाने से भगाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
पलड़ा गांव के रहने वाला जामिन अपनी भाभी हमन रानी के साथ शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत करने पहंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्लाट से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है, जबकि अभिलेखों में रास्ता दूसरी जगह दर्ज है। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। शनिवार को थाना दिवस में उन्होंने लेखपाल को शिकायत और कागज दिखाकर पैमाइश कराने की मांग की। आरोप लगाया कि लेखपाल ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके दस्तावेज फेंक दिये और थाने से धमकाकर भगा दिया। इसके बाद वह मायूस होकर वापस आ गया। पीड़ित ने कहा कि अब वह सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत करेगा। उधर, एसडीएम सुभाष सिंह ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया और शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।