{"_id":"61c8aad5b007f537b3630662","slug":"accused-of-satyaveer-murder-surrendered-in-court-baraut-news-mrt570726951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यवीर हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यवीर हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीसीआईडी ने भी की थी केस की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सत्यवीर उर्फ कल्लू की वर्ष 2014 मेें हत्या कर दी गई थी। उनके रिश्तेदार ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। केस की सीबीसीआईडी ने भी विवेचना की थी। इस मामले में एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि 25 दिसंबर 2014 में नगर निवासी सत्यवीर उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके रिश्तेदार शबगा निवासी संजीव ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीबीसीआईडी की विवेचना में एक महिला के अलावा सर्वेश उर्फ मंगल निवासी कुरमाली, विक्की निवासी नाला व अश्वनी निवासी एलम के नाम सामने आए थे। इन सभी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इससे पहले आरोपी अश्वनी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। मगर, आरोप पत्र अदालत में दाखिल होने के बाद भी आरोपी अश्वनी अदालत में पेश नहीं हुआ था। अदालत ने उसका गैर जमानती वारंट जारी किया था। सीओ ने बताया कि आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।