फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of pressurizing rape victim to compromise

दुष्कर्म पीडिता के घर पर तोड़फोड़ का प्रयास करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing rape victim to compromise
दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

- दुष्कर्म पीड़िता के घर पर तोड़फोड़ का प्रयास करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर पर हमला कर तोड़फोड़ का प्रयास करने वाले आरोपी घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वही पीड़ितों पर आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं।
दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक वर्ग के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जबकि आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि समझौता नहीं किया तो वह उसे व उसके पति को जान से मार देगा। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी चेतावनी दी है कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गांव छोड़कर चले जाएंगे। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके ही पति की कर दी पिटाई
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी हमला करने के बाद चले गए। सूचना के बाद गांव में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उसके ही पति को पकड़कर ले गए और उसकी पिटाई कर दी। असलियत सामने आने के बाद उसके पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed