{"_id":"6918e04687944e4672099717","slug":"accused-of-poisoning-farmer-of-bandpur-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141921-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदपुर के किसान को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदपुर के किसान को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बंदपुर गांव के किसान जसवंत की मौत होने के बाद उनकी पत्नी कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने रिश्तेदारों पर पति को जहरीला पदार्थ देने और मारपीट करने का आरोप लगाया।
बंदपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे और पुत्रवधु में विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि पुत्रवधु के परिवार के लोग वहां आ गए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसके पति जसवंत को टीनशेड के नीचे ले जाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। शोर सुनकर वह अपने पति को बचाने पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने खेकड़ा सीएचसी में पति जसवंत का उपचार कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया और मेरठ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।