फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of occupying the land of the crematorium

Baghpat News: श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया

Mon, 16 Jan 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying the land of the crematorium
दोघट। चित्तमखेड़ी गांव के श्मशान घाट की भूमि से कब्जा हटवाया जाने के बाद दोबारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। दाहा गांव के मजरा चित्तमखेड़ी के रहने वाले रामदास, देवेंद्र, सुरेंद्र, सहेंसरपाल, अंकित, गुड्डू, ज्ञानसिंह, रामप्रसाद, प्रवीण, मदन आदि ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने कई महीने पहले श्मशान घाट को कब्जामुक्त कराकर चहारदीवारी करा दी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद दोबारा राजस्व टीम को बुलाकर चहारदीवारी उखाड़कर कब्जा कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला राजस्व विभाग का है। समस्या का समाधान कराने के लिए राजस्व टीम को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed