फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of irregularities in development work on contractor

ठेकेदार पर विकास कार्यो में अनियमितता का आरोप

Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of irregularities in development work on contractor
बागपत। नगर के सभासदों ने सोमवार को वार्ड 21 में हो रहे निर्माण एवं विकास कार्याें में ठेकेदार पर अनियमितता करने का आरोप लगाया। उन्होंने ईओ को दिए ज्ञापन में वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। साथ ही शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभासदों ने दिए ज्ञापन में कहा वार्ड 21 में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदार मनमानी कर अपनी मर्जी के कार्य कर रहे हैं। ठेकेदार व जेई की मिलीभगत से वार्ड में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका की ओर से वार्ड निर्माण कार्यों की जांच न कराने के कारण कार्यों में धांधली की जा रही है। उन्होंने ईओ ललित कुमार से वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान संतलेश, इरशाद, तरन्नुम, राशिदा, सलमा, जाहिद खान, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत की
बागपत। चौहल्दा गांव की पूनम पत्नी अंकित कुमार ने कहा दो जून को सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का प्रस्ताव पास हो चुका है, मगर एक माह बाद भी उसे गल्ला उठाने का अधिकार नहीं मिला है। गल्ला नहीं मिलने के कारण गांव के लोग परेशान हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed