फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of giving triple talaq on the road, woman beat her husband and mother-in-law with slippers

Baghpat News: सड़क पर तीन तलाक देने का आरोप लगा महिला ने पति व सास को चप्पल से पीटा

Fri, 23 Jun 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving triple talaq on the road, woman beat her husband and mother-in-law with slippers
बागपत कलक्ट्रेट ​स्थित सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास काफी देर तक चलता रहा हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के समीप महिला ने तीन तलाक देने का आरोप लगा पति व सास को चप्पल से पीटा। वहां काफी देर तक हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस ने पहुंचकर पति को हिरासत में लिया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया।
बिलौचपुरा गांव की रहने वाली साजिदा ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ के युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर कई साल पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसने ससुराल वालों पर मुकदमा करा दिया जो न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। साजिदा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कचहरी से घर लौट रही थी। तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के समीप उसके पति ने उसे रोक लिया और तीन तलाक देकर भागने लगा।
विज्ञापन

उसने पीछा कर पति को पकड़ लिया। उधर महिला के पति ने कचहरी में तारीख पर आने के बाद वापस लौटते हुए पत्नी पर गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली लेकर चली गई। महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed