{"_id":"642096ecaf5830e40404d184","slug":"accused-of-giving-triple-talaq-for-not-getting-a-car-in-dowry-baghpat-news-c-14-1-169893-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दहेज में कार नहीं मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दहेज में कार नहीं मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप
Mon, 27 Mar 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को तीन तलाक देने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विवाहिता के भाई फैजान ने बताया कि उसकी बहन अंजुम की शादी फरवरी 2022 में मेरठ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की पिटाई की गई, जो मायके आ गई थी।
आरोप लगाया कि रविवार को उसकी बहन का पति अपने भाई व अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके घर आया और उसकी बहन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और तीन बार तलाक कहकर भाग गया। उधर घायल विवाहिता का सीएचसी में उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।