फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of demanding Rs 20 lakh after love marriage

Baghpat News: प्रेम विवाह करने के बाद बीस लाख रुपये मांगने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 20 lakh after love marriage
बड़ौत। नगर की रहने वाली एक युवती ने प्रेम विवाह करने के बाद पति पर ससुराल लेकर जाने के लिए बीस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका प्रेम विवाह इस साल अप्रैल में गुफा वाले मंदिर सरूरपुरकलां में हुआ था और 25 अप्रैल को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह का पंजीकरण भी कराया गया था।
विज्ञापन

शादी के बाद पति कुछ दिन साथ रहा, फिर नौकरी पर चला गया। करीब डेढ़ महीने पहले छुट्टी पर आने के बाद उसने उसे अपने घर ले जाने से इंकार कर दिया और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि पति ने ससुराल लेकर जाने के लिए बीस लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि जब उसने और उसकी मां ने रुपये देने से इंकार किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि युवती की तहरीर पर बड़ौत के पति अंकित, ससुर और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed